रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरौरा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे बछरावां अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
आपको बता दे कि, थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के पास बीते मंगलवार की देर रात को एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक उमेश (27) पुत्र बजरंग निवासी कालूखेड़ा जनपद उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पुलिस कर्मियों ने एनएचएआई की एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने बताया कि, ट्रक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


0 टिप्पणियाँ