रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पं.नेहरू के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने पं.जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, जब देश स्वतंत्र हुआ तो सीमित संषाधनों एवं अंग्रेजों द्वारा खाली कर दिए गये। राजकोष के बावजूद देश का निर्माण किया, वह प्रशंसनीय था, आज राजनैतिक द्वेष के चलते पं.जवाहर लाल नेहरू के चरित्र पर हमला किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर नेहरू की दूर-दृष्टि सोंच न होती तो आधुनिक भारत का निर्माण न होता।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय पं.जवाहर लाल नेहरू के योगदान को देश कभी भुला नही सकता है।
प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, स्वतंत्रता आन्दोलन में पं.जवाहर लाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा, अपने जीवन के कई वर्ष अंग्रेजों की जेल में बिताने वाले नेहरू स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में रहे, आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजयशंकर अग्निहोत्री, शैलजा सिंह, सूर्य कुमार बाजपेयी, मेराजुल हसन फारूकी, मनोज तिवारी, अषीश द्विवेदी, मनोज मिश्रा, अभिनव राय, अखिलेश अवस्थी, रुपेश कुमार, अरुण कुमार यादव, प्रमोद अवस्थी, हरमिन्दर सिंह सलूजा, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ