रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर), रायबरेली के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन रोजगार" के अन्तर्गत, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), गोराबाजार, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 29 जून 2024 को किया जा रहा है। रोजगार मेले में लगभग 03 कम्पनियों द्वारा टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल पदों पर योग्यतानुसार चयन किया जाएगा। जिसमें आयु 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी हाई स्कूल, इंटर, स्नातक व आई.टी.आई योग्यता के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर नियोजकों व अभ्यथियों द्वारा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ