महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज, व जान से मारने की धमकी देना पड़ा भारी, दो महिलाओं सहित 4 पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मजरे मोन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं सहित कर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी रामसागर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसकी और गांव के भरथरी पुत्र रामसेवक के साथ पुरानी रंजिस चलती है। इस कारण भरथरी और उसकी पुत्री, तथा पिंकू पुत्र राम सजीवन व अनिल की पत्नी निवासीगण नारायनपुर एक राय होकर उसे गालियां देने लगे, जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपी हमलावर हो गए और उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर जब गांव वाले दौड़े तो सभी आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। 

     मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर दो महिलाओं सहित 4 के खिलाफ के दर्ज किया गया है। अग्रिम विधायक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ