महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे कुबना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है। 

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी हरि शरण पुत्र रामप्यारे ने अपने दो भाइयों गुड्डू, अनूप पुत्रगण राम प्यारे और भतीजे अनूप पुत्र गुड्डू पर आरोप लगाया है कि, सभी विपक्षीगण एक राय होकर वादी की पत्नी रामजानकी के साथ गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपी हमलावर हो गए और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर जब गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर में घुस गए। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, पीड़िता के पति की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ