रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश में युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर "आत्मनिर्भर भारत अभियान" तथा "हर हाथ को काम" के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), गोराबाजार, रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां मिल रहा छोटा सा अवसर आपके जीवन को नया आयाम दे सकता है। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सकें। आपको बता दें कि, सहायक सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्र द्वारा रोजगार संगम पोर्टल पर अभ्यर्थियों को पंजीयन करने की जानकारी संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को दी। कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कंपनी की सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी। वाई०पी० रामेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा रोजगार मेले में एनसीएस पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन तथा कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।
मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें 108 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कंपनी प्र.लि., पीपल ट्री ऑनलाइन, आदि कम्पनियों द्वारा कुल 87 अभ्यर्थियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया।
इस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी ने रखी एवं सर्वेश कुमार राय करियर काउंसलिंग प्रभारी जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी कंपनियों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। राजकीय आई०टी०आई०, (महिला) गोराबाजार, रायबरेली की प्रधानाचार्या, सुश्री नेहा, अब्दुल सलीम कार्यदेशक तथा अन्य अनुदेशकों व सहायकों का रोजगार मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के धीरेन्द्र सिंह, उमेश कुमार तथा विजय कुमार द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया है।


0 टिप्पणियाँ