रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल को चिलचिलाती धूप के चलते क्षेत्र क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रामचरितमानस पाठ के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। यहां बड़ी तादात में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दे कि, महराजगंज क्षेत्र के सुविख्यात महावीरन हनुमान मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज गुप्ता द्वारा हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह व ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इसी क्रम कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में भाजपा नेता पवन साहू द्वारा विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
क्षेत्र के सारीपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रमाकांत श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरुण यादव उर्फ टन्नू द्वारा सुंदरकांड का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र के ओथी गांव में ग्राम प्रधान सुनील मौर्या द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।





0 टिप्पणियाँ