आधी तूफान और ओलावृष्टि के समय रहते सावधान रहे, जिला प्रशासन ने जारी किए सुझाव

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह ने अतिवृष्टि/आंधी तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय विद्युत के दौरान बरती जाने वाली सावधानिया तथा उनके प्रभाव के बारे में जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि, घर के अंदर रहने, खिड़की दरवाजे बंद रखें, सम्भव हो तो यात्रा न करें।  सुरक्षित स्थानों पर रहे, जर्जर मकानों तथा पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, विद्युत उपकरणों को बंद रखने, नदी तालाब आदि के पास न जाने, विद्युत सुचालक वस्तुओं से दूर रहने, रेडियो, समाचार पत्रों तथा टीवी के माध्यम से मौसम की विभिन्न जानकारी लेते रहने हेतु सावधानी बरते, तथा आधी तुफान के प्रभाव के बारे में कहा कि विद्युत पोलो एवं तारो का टूटना, ट्रेफिक की समस्या, दृश्यता का कम होना तथा ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलों को नुकसान होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ