कोतवाली पुलिस ने एक मामले में पिता समेत तीन पुत्रों के खिलाफ दर्ज किया केस



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में नवनिर्मित मकान को गिराने व घटनास्थल से 20 बोरी सीमेंट तसला व फावड़ा आदि उठा ले जाने के साथ-साथ मसाला मिक्सचर मशीन ले जाकर रास्ते में तोड़कर फेंक देने के अलावा गाली गलौज और ऐलानिया जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पिता समेत तीन बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है।

     आपको बता दें कि, मोन गांव के रहने वाले माता फेर सिंह पुत्र रंगनाथ सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनका और संत शरण सिंह पुत्र रंगनाथ सिंह से जमीनी विवाद है। वह एक मकान बनवा रहे है, प्रतिपक्षी द्वारा अपने पुत्रों सत्यम सिंह, सुंदरम सिंह, शिवम सिंह के साथ एक राय होकर उनके नवनिर्मित मकान को गिरा दिया, तथा वहां रखी 20 बोरी सीमेंट, तसला व फावड़ा उठा ले गए, इसके अलावा प्रतिपक्षी गण मसाला मिक्सर मशीन भी उठा ले गए और रास्ते में तोड़कर फेंक दिया, तथा एलानिया गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

     पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पिता समेत तीन पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मिले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ