अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने परमादर्श आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानंद गिरि महराज जी से भेंट कर लिया आशीर्वाद, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लिया भाग


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सांसद अमेठी के0एल0 शर्मा ने जनपद पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया, सांसद आवास भुएमऊ गेस्ट हाऊस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए अमेठी सांसद ने कहा कि, बहुत जल्द आपके प्रिय नेता व सांसद रायबरेली आकर जनता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

     आपको बता दें कि, श्री शर्मा ने कहा कि, आप सभी के लिए यह गर्व की बात है कि, आपके सांसद को नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे भाजपा सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही फैसलों पर रोक लगेगी।

     कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने सांसद के0एल0 शर्मा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि, केशन लाल लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरूबक्शगंज की माताजी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिवार से शोक-संवेदना व्यक्त की, लालगंज में व्यापारी वर्ग, सफाई कर्मचारियों और प्रबुद्ध वर्ग से मुलाकात की, साथ ही बड़ा मठ डलमऊ पहुंचकर वहां परमादर्श आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानंद गिरि महराज जी से भेंट की।

    इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ