निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान 10 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जिले में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 10 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पशुधन विभाग के अनुसार जनपद की विभिन्न गौशालाओं के अंतर्गत गोवंश निराश्रित व बेसहारा विचरण कर रहे हैं। इन गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित करने के क्रम में बुधवार 10 जुलाई 2024 से निराश्रित गोवंशों को लाकर गौशालाओं में संरक्षण किया जाएगा।

     आपको बता दें कि, निराश्रित गौवंश संरक्षण अभियान के अंतर्गत बेसहारा आवारा एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु आज 10 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक गोवंश के संरक्षण हेतु अभियान चलाकर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राघवपुर, सुल्तानपुर व पखनपुर से निराश्रित गोवंश को पड़कर स्थाई गौवंश आश्रय स्थल असनी में जानवरों को संरक्षित किया गया। 

    इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश चंद्रा, व डॉक्टर उमेश चंद्र, ग्राम प्रधान सुल्तानपुर संतलाल, सचिव ग्राम पंचायत वैभव मिश्रा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ