रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे भगन मजरे पोखरनी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को फोन पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी राज नारायण पुत्र राम हर्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षी रविंद्र सोनकर पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम जिहवा थाना महराजगंज ने उससे फोन पर बात करते समय गाली गलौज देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसका ऑडियो वादी ने थाने में प्रस्तुत कर आरोपी रविंद्र सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है, गाली गलौज करने का ऑडियो भी उन्होंने सुना है। मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ