रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर 2 अजीत खेड़ा के उपचुनाव में निर्मला देवी पत्नी रामगुलाम ने जीत दर्ज की है। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में दो प्रत्याशी आमने-सामने थी। नवसृजित नगर पंचायत के मुख्य चुनाव में वार्ड 2 अजीत खेड़ा से उपचुनाव में विजय प्रत्याशी निर्मला देवी की बहू आरती रावत सदस्य चुनीं गई थी। 22 सितंबर 2023 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में निधन के बाद उप चुनाव कराया गया। निर्मला देवी पत्नी रामगुलाम और रंजीता रावत मैदान में थीं। चुनाव में निर्मला देवी ने 16 वोटो से जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि, महराजगंज एसडीएम राजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नवसृजीत नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर 2 अजीत खेड़ा का उप चुनाव संपन्न हुआ था। यहां कुल 1040 मत पड़े थे, जिसका आज बुधवार को महराजगंज तहसील सभागार में गिनती का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया। मतगणना के दौरान दो मत अबैध पाए गए। उप चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां निर्मला देवी को 527 मत प्राप्त हुए तो वहीं 511 मत प्राप्त कर रंजीता रावत, निर्मला देवी से 16 मतों से पराजित हुई और यह उप चुनाव निर्मला देवी ने जीतकर इतिहास रच दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इससे पहले निर्मला देवी की बहू आरती रावत यहां से सदस्य चुनी गई थी, जिनका 22 सितंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। उसके निधन बाद वार्ड नंबर 2 अजीत खेड़ा का स्थान रिक्त था। जिसे उपचुनाव के बाद पूर्ण कर लिया गया है।
उपचुनाव: विजय पत्याशी निर्मला देवी की फाइल फोटो
इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल, कोतवाल महराजगंज बालेंदु गौतम, कोतवाल शिवगढ़ श्याम कुमार पाल, अंजनी कुमार बाजपेई समेत मतगणना अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ