कोतवाली परिसर में आयोजि हुई पीस कमेटी की बैठक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने मुहर्रम त्योहार के मध्देनजर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी नेताओं, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया सहित हिंदू मुस्लिम समुदाय के सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुनते हुए एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

     आपको बता दें कि, भारत में मुसलमान समुदाय मुहर्रम का त्योहार नये वर्ष के रूप में भी मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मोहर्रम महिने की शुरूआत 17 जुलाई 2024 को होने वाली है। इसके लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने अपने सर्किल के सभी थानों को निर्देश दिया है। वहीं उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत महराजगंज व राजस्व कर्मियों ने तहसील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ सफाई, जल भराव, प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों के साथ खुले आम घूम रहे सुअरों को रोकने के लिए उनके मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

     उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने मुहर्रम के दौरान ताजिया इंतजामिया कमेटियों को निर्देश देते हुए कहा कि, ताजियों की उंचाई सामान्य रखें। जुलूस के दौरान बड़े व ज्यादा उंचाई के डीजे न बांधें और भाईचारा कायम रखते हुए निर्धारित रूट पर ही ताजिया निकाले और खुलेआम धारदार हथियारों का प्रदर्शन न करें।

     क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि, मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र के सभी गांवों में उठने वाली ताजिया व ताजिया से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी किसी भी व्यक्ति को हो तो उन्हे सीयूजी नंबर पर सूचित करें, जिसका निस्तारण त्वरित किया जाएगा। उन्होने ताजियादारों से कहा कि, ताजिया उठते समय यदि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उन्हे अविलंब सूचित करें। जिसका निस्तारण मौके पर जाकर किया जाएगा। 

      क्षेत्राधिकार ने उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि, 01 जुलाई से लागू किए गए नए कानून के तहत जहां आम जानमानस को राहत मिलेगी, वहीं परिवर्तित धाराओं में 01 जुलाई से अभियोग पंजीकृत किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने लोगों को जागरुक भी किया।

      कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम ने कहा कि, नये कानून के तहत आप सभी लोग गांव गांव जाकर आम जनमानस को कानून के प्रति जागरूक करें, तथा कोतवाली परिसर में आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। जिसके लिए संपूर्ण पुलिस महकमा सदैव जनमानस की सेवा में तत्पर रहेगा। 

     इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर कमलेश चंद्र, उपनिरीक्षक दिनेश गोस्वामी, उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, उप निरीक्षक राहुल चौहान, उप निरीक्षक रवि पवार व चौकी इंचार्ज थुलवांसा, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, समेत व्यापारी नेता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ