महराजगंज कस्बे की सड़कों पर मना "T-20 World Cup" जीत का जश्न, प्रभात युवा शक्ति टीम के युवाओं ने आतिशबाजी कर मचाया धमाल

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है, इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी के चलते जिला रायबरेली के महराजगंज कस्बे की सड़कों पर प्रभात युवा शक्ति के युवाओं के नेतृत्व में बड़ी तादाद में लोगों ने रविवार देर रात जमकर जश्न मनाया गया, साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

     आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर से मेंन तिराहे होते हुए बछरावां रोड, रंधावा रोड, घसमंडी चौराहा, चंदापुर रोड एवं पूरे सुखई चौराहे पर जनसैलाब उमड़ आया। लोग एकत्रित होकर भारी संख्या में जश्न मनाने पहुंचे। आतिशबाजी कर धमाल मचाया। हालांकि इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। चंदापुर चौराहे और मेंन तिराहे (पुलिस चौकी) पर भारी भीड़ सड़क पर देखने को मिली।

     प्रभात युवा शक्ति के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने डांस किया। यहां महराजगंज कस्बा में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक साथ भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने की खुशी मनाई। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी अपने हाथों में झंडा लेकर लहराते हुए दिखाई दिए।

     नगर अध्यक्ष सरला साहू के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, सपा नेता सुधीर साहू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी भी युवाओं के साथ थिरकते नजर आए, और भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने की बधाई दी। 

                    माफी मांगे राहल गांधी

     आपको यह भी बता दें कि, भारतीय टीम ने 176 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा साउथ अफ्रीका की टीम कर भी रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

      भारत की शानदार जीत के जश्न में निवेतक प्रभात युवा शक्ति टीम, संरक्षक पीयूष साहू, मुख्य अतिथि प्रभात साहू, सुधीर साहू, सुनील मौर्य, सरवन नेता, संतोष वर्मा, बुद्धन, सुरेश मोदनवाल, राजकुमार वैश्य, अरुण वर्मा समेत सभासदों नुरूल हसन, विनीत वैश्य, मुश्ताक़, अलीम, धर्मेंद्र वर्मा के अलावा क्षेत्र के बच्चे, युवा, बुजुर्ग बड़ी तादाद में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ