रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सेरऊ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद में पुरानी रंजिस को लेकर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
राहुल गांधी माफी मांगे-अमित शाह
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी रामनेवल पुत्र सुखई ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही आसाराम पुत्र सूर्यपाल पर आरोप लगाया है कि, उनकी और सूर्यपाल की पुरानी रंजिस चलती है, जिसके कारण रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे आसाराम पुत्र सूर्यपाल अपनी दोनों पत्नियों निर्मला और मार्शल को साथ लेकर एक राय होकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया, जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपी हमलावर हो गए, और उसे जमकर मारा पीटा, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के पति और उसकी दोनों पत्नियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना के उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ