हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक सलाखों के पीछे



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार पर केस दर्ज कर 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 

      आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा है कि, असनी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी विरोध करते हैं और ऐसे शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं।

      मामले में कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि, मंडल अध्यक्ष भाजपा विवेक पांडेय की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी न्यायालय भेजा गया है, जहां उसकी अर्जी खारिज करते हुए उपजिलाधिकारी महराजगंज ने सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ