रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव में सिंह ट्रेडर्स परिवार की ओर से महराजगंज इन्हौना रोड पर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर एकदिवसीय महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया। आचार्य पंडित सिद्धार्थ शास्त्री जी महाराज ने सभी की सुख समृद्धि की कामना और राष्ट्र एवं समाज कल्याण की मंगल कामना के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन कार्यक्रम में सिंह ट्रेडर्स परिवार के राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह के द्वारा विधि विधान से हवन पूजन पूर्णाहूति के बाद आरती हुई। इसके बाद भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पहले आए हुए समाज के पूज्य ब्राह्मणों का सिंह ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा और अजीत सिंह के द्वारा चरण पखारा गया और आसन पर बैठाकर प्रसाद ग्रहण करवाया गया। सभी ब्राह्मणों को अंगग्रस्त प्रदान किया गया और 51 मुद्राएं भेंट स्वरूप देकर आशीर्वाद लिया गया।
आपको बता दें कि, मऊ गांव में महराजगंज इन्हौना रोड पर स्थित सिंह प्रतिष्ठान पर सोमवार को दिन में 11:00 बजे विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ महारुद्राभिषेक शुरू हुआ, यह अनुष्ठान 3:00 बजे तक चलता रहा, सिंह ट्रेडर्स परिवार से मुख्य यजमान राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा और अजीत सिंह ने पूजा अर्चना कर महारुद्राभिषेक में सभी की सुख समृद्धि की कामना और राष्ट्र एवं समाज कल्याण की मंगल कामना की आहुतियां डाली।
आचार्य पंडित सिद्धार्थ शास्त्री जी महाराज ने बताया कि, शास्त्रों में मान्यता है कि, देवादि देव महादेव के महारुद्राभिषेक से इंसान की मनचाही मनोकामना पूरा हो जाती है। इसलिए लोग अपनी और समाज की आवश्यकतानुसार रुद्राभिषेक कराते हैं। उक्त स्थान पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है और रुद्राभिषेक करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागी बन जाता है और उसके कई प्रकार के विकार स्वत: ही दूर हो जाते हैं। रुद्राभिषेक सबसे अधिक सावन के माह में किया जाता है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना गया है।
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, डब्बू सिंह प्रधान, सोनू शुक्ला, दीपक भदौरिया, लवलेश कुमार पांडेय, अमरेश अवस्थी, अनिल कुमार पांडेय, श्याम भवन सिंह, विश्वू तिवारी, भोलू सिंह, सतीश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सोनी, हरि मौर्य, श्याम सिंह, राजन बाबूजी, सुरेंद्र पासी ठोकरपुर तिलोई, राजेश सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ