रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: शेखपुर समोधा गांव में बुधवार रात चोर राममिलन पुत्र बृजभूषण के घर के पिछले हिस्से से सेंध काट कर घर में दाखिल हो गए और घर में रखे जेवरात व बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को जब सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, परिजनों ने बताया कि, सोने की झुमकी, हार, नथ औश्र दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछुआ, पीतल का बटुआ, पीतल का थारा, एक पीतल का चमचा, दो पीतल के कटोरे व एक लोटा चोरी हुआ है। सभी सामान की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले में थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ