ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो घायल, एक रेफर

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बछरावां मौरावां हाईवे पर बिशुनपुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल ब्रजकिशोर पुत्र रामप्यारे व रामलखन पुत्र कन्हैया निवासी दृगपालगंज थाना मौरावा जनपद उन्नाव हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, स्कूटी समेत दोनों सड़क के बगल में खाई में जा गिरे। टक्कर मारने के बाद मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

      राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद, ब्रजकिशोर की हालत गंभीर को देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ