फरीद खान बाढ़ आपदा कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी नामित

सार.......

⭕ बाढ/अतिवृष्टि आपदा से बचाव व राहत कार्यों हेतु कमांड कंट्रोल रूम संचालित।

⭕ आम जनमानस बाढ/अतिवृष्टि आपदा होने पर कन्ट्रोल रूम फोन नं० 0535-2204084 व 0535-2975450 सहित 0535-2701702 व 0535-2701703 पर करें संपर्क।

विस्तार.........

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा बाढ/अतिवृष्टि आपदा से बचाव व राहत कार्यों के प्रबन्धन हेतु जनपद स्तर पर बाढ कन्ट्रोल रूम का संचालन 24×7 के आधार पर किया गया है। जिसके लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक, तहसील महराजगंज अहमद फरीद खान (मो०नं० 9450075745) को बाढ़ आपदा कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कमाण्ड कण्ट्रोल रूम वर्तमान समय में संचालित है।

      आपको बता दें कि, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली में पूर्व से (आईसीसीसी) कंट्रोल रूम संचालित है, जिसमें स्वास्थय विभाग के कर्मचारियों द्वारा निरन्तर ड्युिटी की जा रही है। कन्ट्रोल रूम में फोन नं० 0535-2204084 व 0535-2975450 सहित 0535-2701702 व 0535-2701703 क्रियाशील है। उन्होंने कहा कि, कमांड कंट्रोल रूम में पूर्व से लगाए गए कार्मिकों की ड्यूटी बाढ आपदा से निपटने हेतु एवं चकबंदी विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी 24×7 तीन पालियों में लगायी जाती है। कन्ट्रोल रूम में लगाए गए कर्मचारी राज्य आपदा बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों को रक्षित रजिस्टर पर अंकित करते हुए उसका सम्बन्धित विभाग से ससमय निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए अवगत कराएंगे।

      अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से कहा है कि, अपनी ड्यूटी अवधि में टेलीफोन पर प्राप्त होनी वाली सूचना को पूर्ण सजगता से सुनेगें तथा अपेक्षित विवरण को रजिस्टर में अंकित करने के उपरान्त उसके सम्यक निराकरण के उद्देश्य से त्वरित एव प्रभावी कार्यवाही के लिए तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी रायबरेली/ मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन संचालित कन्ट्रोल रूम/सक्षम संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगें। उन्होंने कहा है कि बाढ़ कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को रक्षित पंजी पर प्राप्त

      सूचनाओं को धैर्यपूर्वक सुनकर अग्रेतर कार्यवाही के लिए तत्काल सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएगें। कन्ट्रोल रूम हेतु दूरभाष नम्बर 0535-2204084 व 0535-2975450 सहित 0535-2701702 व 0535-2701703 का उपयोग किया जायेगा।

      अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि, बाढ/अतिवृष्टि आपदा एक महत्वपूर्ण कार्य है इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिकायत के निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) व नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराएगें।

      अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि, ड्यूटी प्रत्येक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है सजकता एवं सावधानी से ड्यूटी किया जाना है ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा ड्यूटी अवधि में अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ