सार........
🔘 ऊंचाहार विधायक/पूर्व मंत्री ने अपनी मां के नाम से वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का किया प्रारम्भ।
विस्तार.......
ऊंचाहार/रायबलेली: विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज आर0के0 पाण्डेय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय छतौना मरियानी रोहनियां ऊंचाहार में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, श्री पाण्डेय ने पहला वृक्ष अपनी पूज्यनीय माता विद्या देवी के नाम से वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं श्री पाण्डेय ने उपस्थित 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को व उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी एक-एक वृक्ष अपनी मां के नाम से लगाने हेतु भेंट किया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि, भारत के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर सृष्टि और मानव समाज के स्वस्थ्य जीवन के लिए वृक्षारोपण करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है, आदिकाल से ही मानवन जीवन एवं समस्त जीव-जगत का वृक्ष के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है, वृक्ष प्रकृति द्वारा मानव जीवन के लिए दिया गया एक विषिष्ट उपहार है, वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ पक्षियों एवं जीव जन्तुओं के लिए भी वरदान हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि, वृक्षारोपण से अनेकों लाभ होते हैं, वृक्ष हमारे जीवन के लिए आक्सीजन का निर्माण करते हैं, अधिक वृक्ष होने पर अधिक वर्षा एवं जलवायु अच्छी रहती है, समय पर वर्षा होती है जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होती है। वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए एवं मौसम के संतुलन एवं पर्यावरण एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता को स्वच्छ बनाये रखने के लिए सदैव वृक्षारोपण करना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ