अनियंत्रित पिकअप नहर में गिरी, दो घायल

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बांदा बहराइच हाईवे पर टूटी रेलिंग के कारण तेज रफ्तार पिकअप बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे छोटी नहर में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

     आपको बता दें कि, गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे के करीब शिवगढ़ की ओर जा रहा एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जा गिरा। इस हादसे में चालक राजू तथा एक अन्य सवारी  पिकअप के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की मदद से चालक व अन्य एक सवारी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है।

      विदित हो कि, पुलिया की रेलिंग टूटने के बाद अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं। बांदा बहराइच हाईवे पर छोटी नहर की रेलिंग विगत एक वर्ष से टूटी हुई पड़ी है। जिसके चलते अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं किंतु जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। 

      प्रमोद पटेल, हेमंत कुशवाहा, सुनील सागर, मनोज मिश्रा आदि ने बताया कि, टूटी रेलिंग किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। एक वर्ष बीतने को है अभी तक जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ी है। लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्यस्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ