बहू ने डंडों से की सांस की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

बछरावा/रायबरेली: थाना क्षेत्र के ग्राम उफरापुर में रजिया बानो (60) पत्नी पीर मोहम्मद की छोटी बहू सना पत्नी आशिक ने मामूली बात से नाराज होकर सास की डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें सास के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिड़िता की बहू सना छत के ऊपर किसी से फोन पर बात कर रही थी, सास रजिया उसी बीच कपड़े फैलाने के लिए छत पर पहुंच गई और सास को अचानक आता देख बहू ने यह समझा कि, सांस ने उसकी बाते सुन ली है, जिसके चलते नाराज होकर बहू ने डंडा उठाकर अपनी सास को जमकर पीट दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच कर किसी तरह उसकी जान बचाई, और सूचना खेतों में गए अन्य परिजनों दी। परिजनों ने एंबुलेंस के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया, जहां वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

     इस बाबत थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ