रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में कस्बा बछरावां का रहने वाला एक युवक रविवार रात लापता हो गया है। युवक की बाइक सारदा नहर पुल पर खड़ी मिली है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि, रविवार रात लगभग दस बजे कस्बे का रहने वाला कपड़ा व्यवसायी अविरल मिश्रा अपने घर से फल लाने के लिए कस्बे के मुख्य चौराहे पर गया हुआ था। उसके बाद युवक काफी देर तक घर नही लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी जिसके बाद उसका कहीं कुछ अता-पता नहीं चला। युवक की बाइक बांदा बहराइच हाईवे पर सारदा नहर पुल पर बरामद की गई है। बाइक में लॉक भी लगा था। युवक के भाई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि, अविरल फल लेने गया था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। उसका किसी से विवाद भी नहीं है और ना ही घर पर कोई ऐसी बातचीत हुई जिससे उसे तकलीफ पहुंची हो। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गोताखोरों की मदद से संदेह के आधार पर सारदा नहर में युवक की खोज की जा रही है। घण्टो की मशक्कत के बाद जानकारी न मिलने पर एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। संदेह के आधार पर युवक की तलाश नहर में की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है।


0 टिप्पणियाँ