ट्रेन से कट कर युवक की मौत

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, लखनऊ रायबरेली रेलवे ट्रैक पर कुंदनगंज गांव के पास सोमवार सुबह वीरेंद्र कुमार पुत्र रामअवध उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी कोटवा मदनिया का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है।   

      सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की बाइक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी हुई थी। 

     थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ