जमीनी विवाद में दिखा दबंगों का आतंक, बुजुर्ग महिला को पीटकर किया घायल

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली:थाना क्षेत्र के टांडा मजरे शेखपुर समोधा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का आतंक देखने को मिला। जहां दबंगों ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया। 

    आपको बता दें कि, पीड़िता महिला के परिवारीजन आशीष ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि, बीते 3 दिन से पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव, अशोक यादव एवं अंकित यादव के द्वारा उनके एक भूखंड पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। जिसे उनकी मां वहां देखने गई थी, तभी पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव ने मेरी मां राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय रामकिशोर के ऊपर बास से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मेरी मां को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया।

       थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया है कि, घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ