रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: सावन मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सुदौली गांव में सई नदी के तट पर तीन जनपदों की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में देर रात से ही जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन करने वाले लाखों की संख्या में भक्तों का ताता उमड़ पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी, तथा एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ पीएससी की 32 बटालियन भी सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से तत्पर दिखाई दिए।
आपको बता दें कि, जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील बाबा ने बताया कि, यह मंदिर द्वापर कालीन युग का मंदिर है। इसकी स्थापना पांडवों ने माता कुंती के साथ की थी, उन्होंने यह भी बताया कि, मुगल काल के दौरान जब मुगल शासक औरंगजेब भारत के मंदिरों को नष्ट करके सनातन संस्कृति को धराशाही करने का काम कर रहे थे, तब वह यहां भी आया और उसने शिवलिंग को नष्ट करने का प्रयास किया। परंतु वह अपने इस प्रयास में असफल रहे, और हार कर यहां से चला गया।


0 टिप्पणियाँ