रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के टूक गांव से विगत मंगलवार 23 जुलाई 2024 को कांवरियों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ था। इस यात्रा में आठ महिलाएं और 16 पुरुष शामिल थे, जो सोमवार को गांव वापस लौटा।
आपको बता दे कि, जत्थे का नेतृत्व कर रहे अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, देवघर में जल अर्पण कर बाबा बासुकीनाथ में दर्शन कर सभी श्रद्धालु वापस गांव लौटे हैं। यह बाबा बैजनाथ धाम की चौथी यात्रा थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संपूर्ण यात्रा के दौरान चिकित्सक सचिन पाठक द्वारा सभी श्रद्धालुओं को जरूरी चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वापस लौटने पर कांवरियों के जत्थे ने गांव में स्थित महादेव बाबा के मंदिर पर दर्शन किये। ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लौटने पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर पिंटू सेठ, राम विश्वकर्मा, दीपांशु सेठ, राजेश वेश, शिवकुमार नई, अजय मौर्या, छोटे सिंह, राजू सिंह, टिंकू सिंह समित समित महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ