सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीते दिनों व्हाट्सएप ग्रुप प्रभात युवा शक्ति में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सपा नेता की तहरीर पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही हैं।                                 

        आपको बता दे कि, सपा नेता समर बहादुर यादव की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले राकेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम कैर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। व्हाट्सएप ग्रुप प्रभात युवा शक्ति में राकेश मिश्रा ने अपने मोबाइल नंबर +919453932441 से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिससे नाराज होकर सपा नेताओं ने थाने पहुंचकर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

      मामले में कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि, सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया था। सपा नेता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

       तहरीर देने वालों में सपा नेता सोभनाथ वैश्य, फिरोज अहमद एडवोकेट, संदीप वैश्य  सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ