लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड से शिवगढ़ जाने वाले मोड पर शराब के नशे में धुत लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने चोटहिल के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पुलिस ने मामले की विवेचना सुरु कर दी है। 

    आपको बता दें कि, घटना 26 जून 2024 की है। कोतवाली क्षेत्र के अलारगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी सुरेश कुमार पुत्र शीतलदीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, घटना दिनांक 26 जून 2024 को कस्बे के बछरावां रोड से शिवगढ़ जाने वाले मोड पर शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार जाकिर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम जिहवा लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके पिता शीतलादीन को टक्कर मार दी थी, जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए थे, जिन्हें गंभीर चोटे आई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ