रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: अपने मायके जा रही एक स्कूटी सवार महिला की स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, रागिरो और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकला तथा घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी बछरावां पहुंचा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, गुरुवार सुबह विट्ठन देवी पत्नी राजेंद्र निवासी मलपुर स्कूटी से अपने मायके ताला गांव जा रही थी, तभी बछरावां महराजगंज रोड पर रसूलपुर गांव के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना को देख आसपास के लोगो व राहगीरों ने महिला को खाई से बाहर निकाला। गंभीर चोट होने के चलते वह अचेत अवस्था में हो गई। एंबुलेंस की सहायता से महिला को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर किया गया है।

0 टिप्पणियाँ