लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में विद्युत प्रवाहित लटक रहे तार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीया मासूम की मौत हो गई, मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

      आपको बता दें कि, गुरुवार दोपहर मासूम रिमझिम (8) पुत्री कमलेश अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह पोल से लटक रहे एक तार की चपेट में आकर झुलस गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया है। 

      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग का एक पोल विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते एक ग्रामीण ने अपनी दीवाल के बीच कर लिया है। पोल पर चढ़ने उतरने के लिए महज एक फुट की जगह बची है। बताते हैं कि, इसी पोल से विद्युत सप्लाई का एक तार लटक रहा था, जिसकी चपेट में आने से बालिका की झुलसकर मौत हो गई।

       थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ