रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस ने हल्का लेखपाल की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एक्ट के तहत पेड़ काट लेने के मामले में एक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आपको बता दें कि, राजस्व लेखपाल राजेंद्र भारती पुत्र बिंदादीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गाटा संख्या 817/3.243 हेक्टर चारागाह खाते में दर्ज है। जिसके आशिक भाग रखवा 0.600 हेक्टेयर पर जंगल है, जिसमें विपक्षी शीतल प्रसाद यादव पुत्र बिंदा निवासी पुरे गोसाई मजरे कुसमहुरा द्वारा चारागाह की भूमि पर लगे तेरह चिलवल के पेड़ काट लिए गए। विपक्षी द्वारा राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामले में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 4/10 जीटीपी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, हल्का लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ