मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मां-बेटी और बेटे पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जिहवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के मां, बेटे और बेटी पर मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

    आपको बता दे कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी भगवान दीन पुत्र शिवचरण ने कहा है कि, विपक्षी गणों ज्ञानवती पत्नी रामबख्श, संतोष कुमारी पुत्री रामबख्श, कमलेश पुत्र रामबख्श ने पुरानी रंजिश के चलते है आए गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध जताया तो तीनों मां, बेटी और बेटा मिलकर उसे जमकर मारा पीटा, जिससे उसे गहरी चोटें आई है। जब उसने शोर मचाया तो गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। 

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मां बेटी और बेटे के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ