रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के रायबरेली आगमन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी कहते हैं 'डरो मत' लेकिन वह खुद ही डरे हुए हैं।
आपको बता दें कि, दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी बहुत डरते-डरते रायबरेली आए हैं। पहले उनको अमोसी एयरपोर्ट पर उतरना था। उनको डर लगा कि, कहीं कोई असुविधा न हो तो फिर वो लखनऊ उतर गए। लखनऊ से सड़क से रायबरेली पहुंचे हैं। पहले कई जगह जाने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने सभी कार्यक्रम सीमित कर दिया और कुछ ही लोगों से मिले।
उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि, राहुल गांधी डरे हुए हैं जो दूसरों को कहते हैं कि, डरो मत डराओ मत। आज डरते-डरते रायबरेली आए हैं। ये उनका आचरण है जो उनको डरने को मजबूर कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ