कोतवाली प्रभारी ने अच्छे कार्य व्यवहार, साफ सुथरी वर्दी व समय पर ड्यूटी आने वाले होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत माह की भांति इस माह भी 1 अगस्त 2024 को लोगों के प्रति अच्छा कार्य व्यवहार, अच्छी ड्यूटी एवं साफ सुथरा वर्दी से प्रभावित होकर कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम एवं अतिरिक्त प्रभारी हरिकेश सिंह के द्वारा होमगार्ड लाल मोहम्मद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     आपको बता दें कि, प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, महीने की 1 तारीख को एक महीने के बेहतर कार्य व्यवहार साफ सुथरा वर्दी तथा समय से ड्यूटी करने के मामले में कोतवाली प्रभारी द्वारा हर महीने एक होमगार्ड को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज 1 अगस्त को कोतवाली परिसर महराजगंज में होमगार्ड लाल मोहम्मद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      इस मौके पर बीओ राजेश कुमार राय, पीसी रमेश मौर्य, राजेश कुमार सिंह, राम प्रताप यादव, रामदास यादव, सतीश प्रताप सिंह, शिवकरन यादव, मुकेश कुमार यादव, रामराज यादव, दिनेश सिंह, पीसी इंद्रमणि सिंह, रामकुमार सिंह, जगदेव मिश्रा, राम भुवन सिंह, धर्मदास, रमापति बाजपेई, छेदीलाल, रामकुमार यादव, रामयस मौर्य, ईशा मोहम्मद समेत पुलिस विभाग से एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई रवि पवांर, दीवान अजय चौधरी, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ