रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: टाउन एरिया महराजगंज की देवतुल्य जनता की बदौलत विपक्षियों को मात् देकर चौथी बार नगर की कमान संभालने वाली अध्यक्षा सरला साहू ने मास्टरस्ट्रोक चलाया है। बिजली विभाग की तर्ज पर नगर पंचायत महराजगंज ने भी नगरवासियों को सहूलियत देने के लिए लिए कर पर लगने वाले अधिभार की माफी योजना शुरू की है। जिसके तहत कर बकाएदारों को ब्याज में 75% की माफी योजना के तहत लाभ देने की शुरुआत की गई है।
आपको बता दें कि, चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, टाउन एरिया महराजगंज की देवतुल्य जनता के हित के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं, जिसे वह सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने बताया कि, नगर में निवास कर रहे जिन लोगों का पुराना जल, व्यापार अथवा ग्रह कर बाकी है, उन लोगों को ब्याज में 75% माफी की योजना के तहत लाभ देने की शुरुआत की गई है।
टाउन एरिया महराजगंज का चौथी बार कमान संभालने वाली अध्यक्षा सरल साहू ने कहा कि, स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता (बाबूजी) कहते थे कि, ईश्वर ने मानव जीवन गरीबों तथा मजलूमों की सहायता और सेवा के लिए ही दिया है। धार्मिक ग्रंथों में भी जरूरतमंदों की सेवा के महत्व का वर्णन है।
सरला ने बताया कि, उनके पति प्रभात साहू का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। उनके द्वारा हमेशा जरूरतमंदों को सहारा देने का काम किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ