जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सई नदी में किया दीपदान


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि, सई नदी के इस पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया, जिसमें दर्जनों किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि, यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए। 

      उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि, हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। 

      जिलाधिकारी ने कहा कि, शहीद स्मारक स्थल को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस स्थल का ऐतिहासिक महत्व है। जिसको सजोए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह स्थल हमारे आने वाली पीढियो को प्रेरणा देगा।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकास प्राधिकरण के अभियंता और कर्मचारीगण, व्यापार मंडल के सदस्यगण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ