एसडीएम के मना करने पर भी दबंग ने जोत लिया खेत

सार.......

⭕ एसडीएम के फोन के बाद भी समय से नहीं पहुंची पुलिस।

विस्तार.......

सलेमपुरः तहसील क्षेत्र के मंगराइच गांव में एक व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी से दबंग द्वारा जबरियन पैतृक खेत कब्जा किए जाने की शिकायत की है। समाधान दिवस में एसडीएम ने आरोपित को पुलिस के सामने बुलाकर कहा कि, किसी अन्य व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद भी आरोपित ने जबरिया घर पहुंच कर पैतृक जमीन को जोत लिया।

      आपको बता दें कि, खुखुंदू थाना क्षे़त्र के मंगराइच गांव के रहने वाले राम गोपाल तिवारी ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि, गांव का एक व्यक्ति उनसे रंजिस रखता है, जिसके कारण उनकी जमीन को जबरिया कम पैसे में बैनामा करने को कह रहा था। पीड़ित द्वारा बैनामा न करने पर आरोपी उनकी पैतृक जमीन को जबरिया कब्जा करना चाहता है। रोके जाने पर मारने पीटने व जाने से मारने की धमकी दे रहा है।  

      शिकायत मिलने पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने आरोपित को थाने पर बुलाकर खेत न जोतने की हिदायत दी। और थाना प्रभारी से भी इस पर नजर रखे जाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद दबंग ने लाठी डंडों के बल पर खेत जोत लिया। इस सम्बंध में जब एसडीएम से पीड़ित ने पुनः शिकायत की तो एसडीएम मौके पर पुलिस व राजस्व टीम भेजने के निर्देश दिए और राजस्व टीम पहुंच भी गई परंतु पुलिस का घंटो इंतजार करती रही। बताते हैं कि, दबंग पुलिस पहुंचने के पहले खेत जोतकर फरार हो गया। इस सम्बंध मे 

      एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि, पुलिस व राजस्व टीम को भेजा गया है। गलत कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ