शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व रुपये ऐठना, आरोपी युवक के खिलाफ पीड़िता ने दर्ज कराया केस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में कोतवाली महराजगंज की रहने वाली एक युवती ने कस्बे के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और रुपये ऐंठने व जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता युवती अनुसूचित जाति की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एसटीएसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर कार्यवाही करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

      आपको बताते हैं कि, महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसका 6 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा तथा शारीरिक संबंध भी बनाए और फिर झूठ बोलकर, मीठी मीठी बातें करके उससे एक लाख 95 हजार रुपए ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने आरोपी युवक से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता अनुसूचित जाति की है। 

       युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक राशिद पुत्र वारिस अली निवासी कस्बा व थाना महराजगंज जनपद रायबरेली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

    मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, पीड़िता युवती के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ