दीवाल गिरने से युवती मलवे में दब कर घायल, रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जन्माष्टमी की रात हुई बारिश मिट्टी से बने कच्चे घरों के लिए समास्या का सबब बन गई। कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में एक पच्चीस वर्षीय युवती उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब वह घर के अंदर स्नान कर रही थी, तभी उस पर मिट्टी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी प्रीती (25) पुत्री राम शंकर सुबह लगभग नौ बजे के करीब घर के अंदर स्नान कर रही थी, तभी अचानक मिट्टी की कच्ची दीवार उस पर भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गई।

       सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ