रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर कस्बे में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के के शटर का ताला तोड़कर एक दुकान से ₹2500 और दूसरी दुकान से ₹500 की नगदी लेकर चलते बने।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक हलोर कस्वा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने काव्या कॉस्मेटिक & गिफ्ट सेंटर और शिवम पुस्तक भंडार दोनों दुकानों में बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और हाथ साफ किया।
बकौल दोनों दुकानों के मालिकों विपिन कुमार पुत्र गुरुबख्श व शिवम पटेल पुत्र जगत नारायण निवासी समसपुर हलोर बीती रात चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर एक दुकान से 500 रुपए और दूसरी दुकान से ₹2500 रूपये की नकदी पार कर दिया है। सुबह जब दोनों भुक्तभोगी अपनी दुकान पर आए तो उन्हें शटर का ताला टूटा मिला। जब दुकान के अन्दर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने सिर्फ गल्ले में रखी नगदी को ही अपना निशाना बनाया है।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, तहरीर मिली है, पुलिस मौके पर गई थी लोगों से पूछताछ की गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ