रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करती है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के पूरे चंदू मजरे बैखरा गांव की रहने वाली मिथिलेश कुमारी पत्नी रामसुख ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, पुरानी रंजिस को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों आकाश यादव पुत्र रामप्यारे आदि ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया, जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से मारा पीटा, शोर गुल सुनकर बचाने आए उसके बेटे के भी साथ दबंगों ने गाली गलौज करते हुए उसे भी मारा पीटा। जब गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर रामसुख पुत्र बबलू आदि पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। मामले की विवेचना के उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ