गर्मी के बाद सता रही रिमझिम बरसात, सड़क के बीचोंबीच गिरा पेड़, यातायात प्रभावित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भीषण गर्मी पड़ने के बाद तीन दिनों से हो रही रिमझिम बरसात भी परेशान कर रही है, तो कभी सड़कों में गड्ढे। अब महराजगंज इन्हौना मार्ग पर पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। पेड़ सड़क पर बीचोंबीच गिरा जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ।

      आपको बता दें कि, क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना मार्ग पर आज शनिवार दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे खेरवा और डेपारमऊ चौराहे के बीच सड़क किनारे लगा एक सूखा शीसम का पेड़ अचानक रिमझिम बरसात के दौरान सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि, उस समय मार्ग पर कोई आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसो हो सकता था, लेकिन पेड़ गिरने से मार्ग पर लगभग एक घंटा यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काट कर सड़क से बाहर किया गया, तब जाकर आवागमन सुचारू रुप से चालू हुआ।

     वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से इन्हौना महराजगंज सड़क मार्ग लगभग एक घंटा बंद हो गया था। जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य किया। तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ