रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुसमहुरा गांव में पोल्ट्री फार्म से इनवर्टर बैट्री चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के मालिक की तहरीर पर एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 28/29 जुलाई के रात की है। गांव निवासी नावेद उल हसन पुत्र अनवर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गांव के बाहर उसका पोल्ट्री फार्म है। 28/29 जुलाई की रात लल्लन पुत्र अज्ञात और उसके साथ दो अन्य अज्ञात लोगों निवासी ग्राम बलीपुर के द्वारा पोल्ट्री फार्म पर रखा इनवर्टर बैट्री चोरी कर लिया गया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर एक नाम जद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ