रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज के सभागार में नगर अध्यक्षा सरला साहू व उनके पति भाजपा नेता/पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू/अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा एवं नगर के प्रबुद्ध वर्ग व नपं कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
आपको बता दें कि, चेयरमैन सरला साहू व अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने कहा कि, हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कोई घर अछूता न रह जाए। देश की आजादी की खुशियों में उत्साह पूर्वक हर किसी को भाग लेना चाहिए।
चेयरमैन पति प्रभात साहू ने 13 अगस्त 2024 से निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में सभी को जानकारी दी। कहा कि, मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। आयोजन में आम जनता से लेकर सभासदों/कर्मचारियों काे भाग लेना है।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान एसमी के अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सरोज गौतम, महिला जिला अध्यक्ष भाजपा सुधा अवस्थी, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित सभासदों धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैश्य, शिवकुमार, नपं लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, सफाई नायक एवं ब्लॉक स्तरीय भाजपा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ