रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज का थाना समाधान दिवस एसडीएम राजित राम गुप्ता एवं क्षेत्राधिकार यादवेंद्र बहादुर पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कुल नौ शिकायतें आई, जो राजस्व विभाग से संबंधित रही।
आपको बता दें कि, एसडीएम राजित राम गुप्ता और सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल ने आए हुए फरियादियों की समास्याओं को सुना। जिसमें कुल नौ शिकायतें आईं जो राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। दो शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर वादी की मौजूदगी में निस्तारण की बात कही गई है।
इस मौके पर कोतवाल बालेंदु गौतम लेखपालों विवेक प्रताप सिंह, विपिन मौर्या, आद्या प्रसाद, दर्शित श्रीवास्तव, प्रिया आदि उपस्थि रहे।


0 टिप्पणियाँ