रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा गांव में घर के दरवाजे बैठे कुत्ते को गाली दे रहे एक व्यक्ति को गाली देने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी व्यक्ति ने पास में पड़े एक ईंट के टुकड़े को उठाकर महिला के सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रधान दीपू व उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह के द्वारा की गई इस अनूठी पहल की ग्रामवासी कर रहे जय जयकार
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना आज शनिवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महराजगंज स्थित पूरे सुखई मजरे अतरेहटा गांव की रहने वाली किरन पत्नी सत्रोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसके घर के सामने रहने वाले आरोपी सतीश पुत्र शीतला दीन अपने दरवाजे बैठे कुत्ते को भागने के लिए गंदी-गंदी गालियां दे रहा था, जब उसने यह कहा कि, आसपास के घरों और स्वयं उसके घर में बड़ी-बड़ी बेटियां हैं, गलियां न दो। कुत्ते को डंडे से या फिर डांट कर भगा दो, तो शख्स को बुरा लग गया और वह सामने पड़े एक ईंट के टुकड़े को उठाकर महिला के सिर पर मार दिया, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है और वह लहू लुहान हो गई।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ