तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर आयोजित हुआ आयुष्मान स्वास्थ्य मेला: शुरू से अंत तक उमड़ी रही भीड़, 127 वृद्ध मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण, उपलब्ध रही जांच सुविधा और दवा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत समुदायिक स्वास्थ्य महराजगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई और पीएचसी घुरौना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आज सोमवार को आयुष्मान स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। आयुष्मान पखवाड़े के तहत तीनों स्वास्थ्य केद्रों पर शुरू से अंत तक मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। कुल 127 वृद्ध मरीजों की सेहत जांचने के साथ जरूरी जांच की सुविधा के एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।

    आपको बता दें कि, चिकित्सा अधिकारियों अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ज़न आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि, उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में 44, हरदोई में 41 और पीएचसी घुरौना में 42 वृद्ध मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।

      आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज विवेक कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि, आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान है। जिनके पास आयुष्मान कार्ड है उनको 5 लाख रुपये का इलाज अच्छे से अच्छे अस्पताल में निःशुल्क होता है।

      उन्होंने कहा कि, जो भी पात्र है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने इस योजना में और भी पात्रों को शामिल किया है। जिनके पास राशन कार्ड है और छह सदस्य हैं, ऐसे लोगों का भी कार्ड बनाया गया है। आयुष्मान के उपहार से जन जन का कल्याण हो रहा है।

     इस मौके पर मरीज के साथ-साथ तीमारदार एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ